गुजरात में आया भूकंप, मुंबई में भी महसूस हुए झटके

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके करीब 25 सेकंड तक महसूस किये गये। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आये और पूरी रात सड़को पर ही रहे। सूत्रों की मानें तो तीव्रता बहुत कम नहीं थी मगर भगवान का शुक्र है कि यह ज्यादा समय तक नहीं रहा। भूकंप विज्ञान के अधिकारियों की मानें तो अगर भूकंप थोड़ी देर और रह जाती तो भारी तबाही हो सकता था।
सूत्रों की मानें तो भूकंप के झटके गुजरात के कई हिस्सों के साथ-साथ मुंबई में भी महसूस किए गए। मुंबई में भी किसी तरह की हानि होने की सूचना नहीं है। आपको बताते चलें कि 26 जनवरी वर्ष 2001 में गुजरात के भुज में 7.6 रेक्टेयर तिव्रता का भूंकप आया था। इस भूकंप ने पूरे गुजरात को तबाह कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications