दीवाली पर छोड़ें अन्ना बम और बेदी फुलझड़ी

Special crackers of Anna and Kiran Bedi on Diwali
दिल्ली (ब्यूरो)। दीवाली के नजदीक आते ही बाजार पटाखों से लद गए हैं। पर यह दीवाली आपके लिए कुछ खास लेकर आई है। क्योंकि इस दीवाली न केवल आप कलमाड़ी बम फोड़ सकते हैं बल्कि अन्ना बम से भी आप लोगों का स्वागत कर सकते हैं। यदि आप के घर में कोई बच्चा है तो वह भी जनलोक पाल बिल का समर्थन करते हुए बेदी फुलझड़ी का आनंद ले सकता है।

दिल्ली और एनसीआर के बाजार में दो पटाखे इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। एक अन्ना बम दूसरा बेदी फुलझड़ी। अन्ना बम में कोई रासायनिक तत्व या विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यही नहीं इस बम को बनाने समय इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि इसकी लागत कम आए। अन्ना बम को हवा के प्रेशर के द्वारा बनाया गया है। और उसके अंदर मै भी अन्ना तू भी अन्ना की पर्चियों का इस्तेमाल किया गया है। जैसे ही यह आग के संपर्क में आता है वैसे ही यह ब्लास्ट हो जाता है और उसमें से सैकड़ों की संख्या में मै भी अन्ना तू भी अन्ना की पर्चियां चोरों तरफ फैल जाती हैं। यानी अन्ना के लोकपाल मुहिम को ये बम आगे बढ़ाने का काम करेंगे। ये बम पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त हैं। सूत्रों ने बताया कि दीवाली पर खासतौर से तैयार किए गए अन्ना बम की कीमत आम आदमी को ध्यान में रखते हुए की गई है। अन्ना बम छोटा औऱ बड़ा दो साइजों में उपलब्ध है जिसकी कीमत क्रमशः 300 रुपये प्रति डिब्बे और 600 रुपये रखी गई है।

अन्ना बम के अलावे एक अन्ना राकेट भी बाजार में कहीं कहीं देखने को मिल रहा है। अन्ना राकेट में भी बम की तरह पर्चियों का ही इस्तेमाल किया गया है पर इसमें भ्रष्टाचार मिटाओं की पर्चियों भरी गई हैं। जैसे ही आकाश में यह जाता है ब्लास्ट हो जाता है और उसमें से भ्रष्टाचार मिटाओ को पर्चियां चारों ओर फैल जाती हैं। वहीं बाजार में अन्ना बम व राकेट के अलावे बेदी फुलझड़ी भी बाजार में अपना जलवा दिखा रही है। लोकपाल के मुद्दे पर यह फुलझड़ी बच्चों में जागरुकता पैदा करेगी। बेदी फुलझड़ी की कीमत प्रति पैकेट 80 रुपये रखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+