'किताब बिकवाने के लिए रीना, सुभाष घई को बदनाम कर रही है'
जिसके बाद रीना के खिलाफ फेसबुक और टि्वटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गयी है। ट्विटर पर पुना के कुछ छात्राओं ने लिखा है कि ये सब कुछ किताब बेचने का हथकंडा है। रीना को लगता है कि वो सुभाष घई के नाम पर अपनी किताब भारत में बिकवा लेगी। यह सच है कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का जिन्न है जिसने इस दुनिया को बदनाम कर रखा है लेकिन सुभाष घई इस बदनामी का हिस्सा है, ये कहना सरासर गलत है।
सुभाष घई वो हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया को एक से एक नायाब हीरे दिये हैं, सुभाष घई ने मिनाक्षी शेषाद्री, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोईराला और महिमा चौधरी की खोज की तो वहीं बॉलीवुड की सुंदर और बड़ी अभिनेत्री जैसे ऐश्वर्या राय के साथ काम किया।
ये सभी नंबर वन अभिनेत्रियां रहीं लेकिन इन्होंने कभी भी सुभाष घई के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं कहा। ये सभी अभिनेत्रियां सुंदरता की मालकिन थीं। इसलिए रीना की कही बात को पचाना मुश्किल है, यो सब कुछ उसका पब्लिसिटी स्टंट है।