पवार ने बोला कांग्रेस कमजोर, पीएम बोले गठबंधन में आम बात

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा मिले जनादेश को पूरा करने के लिए सरकार मिलकर काम कर रही है। कृषि मंत्री और एनसीपी प्रमुख की कमजोर संप्रग-2 और विभिन्न मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के रूख के बारे में पूछे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि हम गठबंधन सरकार चला रहे हैं। गठबंधन सरकार में मतभेद होना तय है।
तीन दिन की प्रीटोरिया यात्रा से लौटते हुए विशेष विमान में अपने साथ मौजूद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि असली परीक्षा यह है कि हम इन मतभेदों से सरकार के सामंजस्य को कमतर नहीं होने दें। उन्होंने कहा आपको मैं विश्वास दिलाता हूं कि गठबंधन के विभिन्न सदस्यों के बीच मतभेदों के बावजूद संप्रग का प्रबंधन करना कभी भी मुश्किल काम नहीं रहा है।












Click it and Unblock the Notifications