प्रिटोरिया से इब्सा की बैठक से वापस लौटे मनमोहन

Prime Minister Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। प्रिटोरिया से तीन दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को देर रात स्वदेश वापस लौट आए। इस दौरान वे भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक उतार-चढ़ाव पर चिंता जताई गई। सोमवार को प्रिटोरिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री ने इस दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। तीनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चेतावनी दी कि विकसित देशों में आर्थिक संकट का विकासशील देशों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र और दूसरे आर्थिक निकायों में सुधार पर भी चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा, भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ब्राज़ील की राष्ट्रपति दिल्मा रौसेफ़ की इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के अलावा वित्तीय संस्थाओं में भी सुधार की मांग की।

गौरतलब है कि अगले महीने कान में जी-20 देशों का सम्मेलन होना है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इबसा को आपस में मिलकर इस बैठक के लिए एक संयुक्त रुख़ अपनाना चाहिए ताकि उस सम्मेलन में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की प्राथमिकताओं को भी ध्यान में रखा जाए। ब्राज़ील की राष्ट्रपति दिल्मा रौसेफ़ ने भी मनमोहन सिंह की बात पर सहमति जताई और कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकट से बचने के लिए विकसित देशों को प्रभावी क़दम उठाने होंगे। इस शिखरवार्ता की मेज़बानी कर रहे दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने कहा कि इस बैठक में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि संयुक्त राष्ट्र में सुधार हो ताकि इसका प्रभावी इस्तेमाल हो और इसे और प्रतिनिधित्व मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+