अपने ही युवराज की राह रोक ली अमेठी वासियों ने

राहुल व उनकी अमेठी की जनता के बीच बढ़ती खांई का मुख्य कारण अन्ना फैक्टर जिसका खामियाजा कांग्रेस हिसार में पहले ही देख चुकी है। यदि कांग्रेस अभी नहीं चेती तो राज्य में भी पार्टी को इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे। गांधी परिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राहुल को अमेठी में घुसते ही रोक लिया गया। अमेठी की जनता ने ही राहुल का विरोध कर दिया। ज्ञात हो कि कांग्रेस महासचिव अमेठी से अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करने जा रहे थे जिसके तहत गुरूवार की सुबह उन्हें अमेठी पहुंचना था।
सवेरे करीब दस बजे उनका काफिला अमेठी की ओर बढ़ रहा था तभी रास्ते में मौजूद भीड़ ने उनका मार्ग रोक लिया। भीड़ ने कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में ईमानदार छवि वाले लोगों को चुनाव में खड़ा किया जाए ताकि राज्य को एक स्वच्छ सरकार मिल सके। अमेठी की जनता के इस व्यवहार से सकते में आ चुके राहुल समझ नहीं पा रहे थे कि वह लोगों की इस हरकत पर क्या प्रतिक्रिया करें।
उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है तथा तो भी प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे सभी ईमानदार व बेहतर छवि वाले लोग ही होंगे। अब तक बसपा व सपा के प्रत्याशियों के बारे में कांग्रेस तमाम प्रकार के आरोप लगाती थी लेकिन गुरूवार को जब लोगों ने कांग्रेस महासचिव के सामने ही भ्रष्ट्राचार के सवाल खड़े कर दिए तो कांग्रेसी भी सवालों का जवाब नहीं दे पाए। राहुल ने लोगों को आश्वासन दिया कि उम्मीदवारों के नामों को बहुत सोच समझकर तय किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications