किरण बेदी ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया

Kiran Bedi
नई दिल्ली। टीम अन्ना की अहम सदस्य किरण बेदी ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। किरण ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने इकोनॉमी क्‍लास में सफर करके अपने एनजीओ 'इंडिया विजन फांउडेशन'के लिए पैसे बचाया है।

उन्‍होंने आगे कहा कि मैंने कोई हेरा-फेरा नहीं की है मुझे कई बार संस्‍थाओं और एनजीओ से बिजनेस क्‍लास का टिकट दिया जाता है, लेकिन मैं इकोनॉमी क्‍लास में सफर करके अपने एनजीओ 'इंडिया विजन फांउडेशन'के लिए पैसे बचाती हूं। इस पैसे का इस्‍तेमाल मैंने कभी अपने निजी खर्च के लिए नहीं किया‍। मैने इस बारे में अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल दोनों के सूचित कर दिया है। मैने ना पहले और ना अब कोई गलत काम किया है।

गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। साल 1979 में देश के सम्मान वीरता पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी किरण बेदी को तब से ही एयर इंडिया की ओर से इकोनॉमी क्लास के किराए में 75 फीसदी की छूट मिलती है।

लेकिन उनके ऊपर आरोप लगा है कि किरण बेदी किसी भी एनजीओ कार्यक्रम और सेमिनार में शामिल होने के लिए जाती हैं तो वहां के आयोजकों और कार्यक्रम वालों से पूरे वैसे वसूलती है। उनके ऊपर ये भी आरोप लगा है कि वो इकोनॉमी क्लास में सफर करके वह आयोजकों से बिजनेस क्लास का किराया मांगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+