चलती ट्रेन में छात्र पर चाकुओं से हमला, मौत

Knife attack in running train, student killed
रोहतक। यह खबर रोहतक से आ रही है। यहां ट्रेन में सफर के दौरान हुए विवाद पर कुछ लोगों ने एक छात्र को चाकुओं से गोदकर मार डाला और वारदात को अंजाम देकर चलती ट्रेन से ही फरार हो गए। छात्र का नाम मोनू है और वह जींद के जुलाना कस्बे का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली से आने वाली 2 डीजे सवारी गाड़ी बुधवार दोपहर जींद की ओर रवाना हुई।

इसी में वैश्य कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र मोनू भी रोजाना की भांति घर जा रहा था। अचानक गाड़ी में उसकी कुछ यात्रियों के साथ कहासुनी हो गई जो थोड़ी देर बाद ही झगड़े में बदल गई। उत्तेजित लोगों ने चाकुओं से छात्र पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने आधा दर्जन से अधिक वार किए जिससे उसके हाथ-पैर व सीने में गंभीर चोटें आई। अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रेलगाड़ी को सूर्य नगर के पास रोका, लेकिन हमलावर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। यात्रियों ने ही छात्र को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत होने पर पीजीआइ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद यात्रियों में रेल गाडिय़ों में पुलिस सुरक्षा के न होने पर काफी रोष है। एक यात्री ने कहा कि आए दिन ऐसी कई वारदात होती रहती हैं जिससे कोई भी यात्री खासकर रात में सफर करने से कतराता है जिसका कारण है कि रेलवे पुलिस रेल यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+