दिल्‍ली: 12वीं के छात्र ने मोबाइल लूटेरे को दबोचा

Police
दिल्ली (ब्यूरो)। नंद नगरी में 18 वर्षीय छात्र सचिन मोबाइल लूटने का प्रयास करने वाले लुटेरे को पकड़ लिया। वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान सचिन का एक बदमाश ने मोबाइल झपट लिया। मोबाइल लेकर बदमाश भागने लगा। 12वीं कक्षा के छात्र सचिन ने बदमाश का पीछा किया। आरोपी ने सचिन को डराने की कोशिश भी की, लेकिन सचिन ने आखिर उसे दबोच ही लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार सचिन परिवार के साथ एफ-1/474 सुंदर नगरी में रहता है। परिवार में पिता प्रभु दयाल और अन्य सदस्य हैं। सचिन पास के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार शाम को सचिन किसी काम से बाहर निकला था। रास्ते में सचिन मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान पीछे आए एक युवक ने सचिन का मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। सचिन बदमाश का पीछा करने लगा। बदमाश ने सचिन को अपने पीछे आता देखकर उसे जान से मारने की धमकी देकर वापस भी जाने के लिए कहा। लेकिन सचिन ने बदमाश को दबोच लिया।

शोर-शाराबा सुनकर सचिन का पड़ोसी सुनील भी मौके पर आ गया। दोनों ने मिलकर आरोपी को दबोच लिया। उधर रात के समय सोनिया विहार थाने में तैनात एएसआई सुभाष चंद और कांस्टेबल सतवीर कॉल से वापस थाने लौट रहे थे। धर्मकांटे के पास कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों पुलिसकर्मी झगड़ा देखकर रुक गए। सतवीर वहां पहुंचकर युवकों में बीच-बचाव कराने लगा। इस बीच एक युवक ने सतवीर पर हमला कर दिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, युवक ने सतवीर पर घूंसों से कई वार कर दिए। मारपीट में युवक ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सुभाष ने अन्यलोगों की मदद से किसी प्रकार सतवीर को छुड़ाया। मारपीट में सतवीर घायल हो गया। सतवीर की शिकायत पर सोनिया विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+