बिहार: पुलिस की जीप ने ली 3 की जान, 18 को किया घायल

bihar
सीवान। बिहार के सीवान जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत मदारपुर बाजार में बच्चा चुराने के आरोप में पकडी गयी एक महिला को बचाने के क्रम में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गए। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बच्चा चुराने के आरोप में पकडी गयी एक महिला की भीड द्वारा बुरी तरह से पिटाई की गयी थी। महिला को ग्रामीणों के कब्जे से छुडाने के कारण आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

जिससे बचने के क्रम में सरकारी जीप की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी। घायलों में 14 पुलिसकर्मी और अन्य सरकारी कर्मी शामिल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल अस्पताल भेजा गया है जबकि बाकी अन्य को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कपिल प्रसाद (70), देव राम (70), अजय कमुार (15) शामिल हैं ।

पथराव कर रहे लोगों से बचने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और पांच राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा के तौर पर एक-एक लाख रूपये दिए जाने की घोषणा की है। और पुलिस महानिदेशक अभयानंद को मामले की जांच का निर्देश दिया है। सूत्रों ने मदारपुर बाजार में स्थिति को तनावपूर्ण पर नियंत्रण में बताया है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+