जंगली सुअर खाने से 11 मौंते 60 बीमार, मजिस्ट्रेट जांच का आदेश

पिनानी गांव के एक खेत में नौ अक्तूबर को एक जंगली सुअर मरा पड़ा मिला था जिसे खाने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 अन्य बीमार हो गये। मुख्यमंत्री ने मरने वालों के परिजनों को एक-एक लाख रूपये एंव बीमार लोगो के इलाज का खर्च के रूप में मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अभी वहा के स्थिति पूरी तरह से सामान्य नही हो पायी है। 11 लोगो की मौत हो गयी है 60 अन्य बीमार है लेकिन उनमें से भी कुछ लोगो की स्थिति गम्भीर है अभी सभी सामान्य नहीं हो पाये है। मरने वालो का सैंम्पल ले लिया गया है पता लगाया जा रहा है कि मांस में ऐसा क्या था जिससे की ग्यारह लोगो की मौत हो गयी जबकि साठ लोग बीमार हो गये। खैर मरे हुए जानवर का मंस खाना खतरनाक तो होता ही है।












Click it and Unblock the Notifications