अंबाला में पकड़ी गई मिलावटी खोये की भारी खेप

पकड़े गये अभियुक्त कि पहचान राम कुमार पुत्र जय राम वासी शांति नगर कालोनी गांव खुडडा खुर्द के रूप में ह़ई। उन्होंनें बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सुचना के अनुसार गांव खुडडा खुर्द के पास शांति नगर कालोनी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से नकली खोया व पनीर बनाने का कारोबार करता है। सुचना पुख्ता करते ही डिटैक्टिव स्टाफ व आर.एस.ओ कि संयुक्त टीम नें उपरोक्त जगह पर छापामारी की, इस दौरान पुलिस नें भारी मात्रा में पांच-पांच किलो के प्लास्टीक के लिफाफों के पैकटो में बंद 340 किलो नकली खोया, 33 किलो नकली पनीर बरामद किया व साथ ही पुलिस नें 345 पैकेट मिल्क पाउडर बरामद किये, जिससे मिलावटी खोया बनाया जाता था।
पुलिस नें इस सम्बंध में मकान मालिक वा मिलावटी खोया व पनीर बनाने वाले अभियुक्त को राम कुमार को मौके पर ही गिरफतार कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डा० सुरेन्द्र मोहन, फुड सेफटी ओफिसर सुभाष चन्द व सीनीयर सैंटरी ईन्सपैक्टर रिषी राज गोतम नें मौके पर आकर नमुने लिये। प्रवक्ता ने बताया कि बनावटी खोये व पनीर को त्यौहारों के दिनों में यह कस्बों व गांवों में बनी मिठाई कि दुकानों पर सप्लाई करते थे। उपरोक्त दोषी के खिलाफ थाना महेश नगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications