नोएडा एक्सटेंशन पर फैसला 21 को, बिल्डरों व निवेशकों की सांसे थमी

Noida ext land row: Verdict on Oct 21
दिल्ली (ब्यूरो)। नोएडा एक्सटेंशन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट 21 अक्टूबर को अपना बहुप्रतिक्षित फैसला सुनाने जा रहा है। यानी दिवाली के पहले ही कहीं दीप रौशन होंगे तो कहीं अंधेरा कायम रहेगा। इस फैसले का इंतजार किसानों, बिल्डरों, निवेशकों व प्राधिकरण अधिकारियों को लंबे समय से हैं इसलिए उनकी दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं औऱ सांसें रूक गई है। गौरतलब है कि जमीन अधिग्रहण को लेकर नोएडा एक्सटेंशन समेत ग्रेटर नोएडा के 40 गांवों के किसानों ने हाईकोर्ट में 491 याचिकाएं दायर कर रखी हैं। नोएडा के 24 गांव के किसान कोर्ट गए थे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों की सुनवाई बड़ी बेंच ने की थी। कोर्ट ने 12 सितंबर से लगातार सुनवाई की थी।

30 सितंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। किसानों के वकील मुकेश रावल ने बताया कि हाईकोर्ट अपना फैसला 21 अक्टूबर को सुनाएगा। उधर, सुप्रीम कोर्ट के सोमवार के आए फैसले से सबके होश उड़े हुए हैं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ एक किसान के समझौते में शामिल नहीं होने के कारण पूरा का पूरा अधिग्रहण रद्द कर दिया है। वैसे भी पतवाड़ी में प्राधिकरण सभी किसानों से समझौता नहीं कर सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+