जीटीबी अस्पताल में मरीजों का सामान गायब

पुलिस के मुताबिक मरीज नवीन कुमार जीटीबी अस्पताल के चौथी मंजिल स्थित वार्ड 24 में भर्ती होकर पथरी का इलाज करा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर किसी ने हाथ साफ कर दिया था। जब काफी खोजने पर फोन नहीं मिला तो, उन्होंने साथ मौजूद अपने मौसेरे भाई श्याम से मोबाइल पर कॉल करने को कहा, लेकिन श्याम का मोबाइल भी चोरो ने उड़ा लिया था। एक साथ दो लोगों का मोबाइल फोन चोरी होने की घटना से पूरे वार्ड में हड़कंप मच गया। वहां भर्ती सभी मरीज भी अपने सामान की जांच करने लगे।
इस दौरान 24 नंबर वार्ड में ही भर्ती गाजियाबाद निवासी मरीज टिंकू को भी अपने बैग में रखे 10 हजार रुपये नहीं मिले। चोरों ने इस पर भी हाथ साफ कर दिया था। अस्पताल में चोरी की घटना के बाद मरीज और उनके परिजनों की नींद उड़ा दी हैं। इस घटना से जीटीबी दहशत का माहौल है। मरीज अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं। ज्यातर मरीज परिवार वालों से संपर्क में रहने के लिए मोबाइल रखते हैं, लेकिन बीमारी के कारण सोते रहते है। इस हालात में उनका मोबाइल या अन्य जरूरी सामान अब तो खतरे में दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications