त्योहारों में सतर्क रहें भारत पहुंचे पर्यटक: अमेरिका
अमेरिका ने भारत में त्योहारों के मौसम में आतंकवादी हमलों की आशंका के मद्देनजर वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कल एक बयान में कहा भारत सरकार की हालिया हिदायतों और स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक इस बारे में संकेत मिले हैं कि आतंकवादी भारत में हमले की योजना बना रहे हैं।
अमेरिकी यात्रा चेतावनी में कहा गया है कि भारत की यात्रा कर रहे या वहां रह रहे अमेरिकी नागरिकों से हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उन्हें कम गतिविधियां करने, स्थानीय खबरों पर नजर रखने, सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय वहां की सुरक्षा व्यवस्था के स्तर पर विचार करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा उन्हें अपनी निजी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा गया है।
इसमें इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों जैसे कि बाजार, ट्रेन, बस, धार्मिक स्थल, होटल, रेस्तरां संभावित निशाने हो सकते हैं। यह अलर्ट 20 जनवरी 2012 तक के लिए है। गौरतलब है कि भारत में त्योहारों के मौके पर काफी संख्या में विदेशी प्रर्यटक भारत आते हैं। इनमें अमेरिका के नागरिकों की अच्छी-खासी संख्या होती है।













Click it and Unblock the Notifications