तेलंगाना राज्‍य बनाकर अपना वाद पूरा करे यूपीए

BJP Senior leader LK Advani
तेलंगाना मुद्दे को उठाते हुए भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने आज कहा कि संप्रग सरकार को अनिर्णय की स्थिति समाप्त करते हुए संसद के शीतकालीन सत्रा में पृथक तेलंगाना राज्य के निर्माण के लिए जरूरी विधेयक पेश करना चाहिए। उन्होंने संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने वादों से पीछे हट रही है और क्षेत्रा को समस्याओं में ढ़केल रही है। उन्होंने सरकार से अपनी अनिर्णय की स्थिति से बाहर निकलकर नए साल पर पृथक तेलंगाना राज्य के सपने को सच करने की मांग की।

आडवाणी ने कहा मैं आशा करता हूं कि तेलंगाना के लोगों की यह इच्छा वर्ष 2012 में पूरी हो जाएगी। एक जनवरी 2012 को पृथक तेलंगाना राज्य का सपना सचाई में बदल सकता है अगर डॉक्‍टर मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सख्ती से निर्णय लें और संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत में आवश्यक विधेयक को पेश किया जाए।

आडवाणी ने कहा कि तेलंगाना के निर्माण के लिए राज्य विधानसभा में किसी प्रस्ताव की जरूरत नहीं है और संसद शीतसत्र में ही पृथक राज्य का निर्माण कर सकती है। उन्होंने कहा आजकल मैं सुन रहा हूं कि इसके लिए सबसे पहले विधानसभा में प्रस्ताव रखने की जरूरत है। मैं इस बात को साफ करना चाहता हूं कि भारतीय संविधान में ऐसी कोई बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+