बहू की हत्या में उम्रकैद काटेगी 95 साल की सास

95-year-old woman gets life term for killing daughter-in-law
दिल्ली (ब्यूरो)। जिंदगी के 95 बसंत खत्म हो चुके हैं पर जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर उसे उम्रकैद की सजा हुई है। हालांकि अपराध भी संगीन है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बहू और सात माह के पोते को जलाने के मामले में 95 साल की महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बुजुर्ग महिला को यह सजा निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के 13 साल बाद सुनाई गई है। इस मामले में पीडि़त महिला के जेठ और जेठानी भी आरोपी थे। निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद जब अभियोजन पक्ष ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी तो सुनवाई के दौरान जेठ और जेठानी की मौत हो गई थी।

हाईकोर्ट ने अपराध को संगीन माना

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति सुनील गौड़ की खंडपीठ ने 95 साल की महिला सुमित्रा को अपने बड़े बेटे और पुत्रवधू के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने का दोषी ठहराया। हाईकोर्ट ने कहा, निचली अदालत ने फैसला सुनाते वक्त कानूनी तौर तरीकों सहित कई अहम चीजों को नजरअंदाज किया था। निचली अदालत ने महिला के मृत्यु पूर्व बयान को संदेहास्पद मानते हुए उसे अ‌र्द्ध बेहोशी की हालत में दिया गया बयान करार दिया था। उसी आधार पर निचली अदालत ने तीनों आरोपियों को बरी कर दिया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि पीडि़त महिला ने एसडीएम के समक्ष जो बयान दिया वह कानूनी तौर पर सबसे बड़ा साक्ष्य है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उच्च न्यायालय ने पीडि़ता छोटी बहू मीनू द्वारा मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान को ही पूर्ण साक्ष्य मानते सास सुमित्रा को हत्या का दोषी ठहराया।

मृत्यु से पूर्व मीनू ने एसडीएम के समक्ष दिया था बयान

मृत्यु से पूर्व मीनू ने एसडीएम के समक्ष बयान दिया था कि उसकी अमरपुरी निवासी सुमित्रा के छोटे बेटे संजय से 1994 में शादी हुई थी। सास, जेठ और जेठानी उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। 20 मार्च 1996 को सास ने बड़े बेटे और बड़ी पुत्रवधू के साथ मिलकर उसपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। गोद में उसका सात माह का बेटा भी था। वह भी झुलस गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+