लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल पर जूते से हमला

हमले के फौरन बाद इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर का नाम जीतेन्द्र पाठक है और वह उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। मीडिया से बात करते हुए हमलावार जीतेन्द्र ने बताया कि उसकी केजरीवाल और टीम अन्ना से कोई जातिय दुश्मनी नहीं है। उसने बताया कि उसने उनपर हमला सिर्फ इसलिये किया है क्योंकि वह देश की जनता को बरगला रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो जूता केजरीवाल को लगी नहीं और फौरन मौके पर मौजूद पुलिस ने हमलावर पर काबू पा लिया। मालूम हो कि हिसार चुनाव के बाद अन्ना की टीम यूपी के दौरे पर निकल गई है। इसी सिलसिले में अरविंद केजरीवाल को लखनऊ के झूलेलाल पार्क में छात्रों के साथ संवाद के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।
शाम करीब सात बजे जब अरविंद कार्यक्रम में पहुंचे और गाड़ी से उतरकर मंच की ओर जाने लगे तभी पत्रकारों के बीच मौजूद एक युवक ने अपना जूता निकाला और केजरीवाल पर उछाल दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भगत सिंह क्रांति सेना के कुछ युवकों ने अन्ना की टीम के दूसरे सदस्य प्रशांत भूषण पर उनके चैंबर में जाकर हमला किया था। हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया था कि उन्हें भी हमले की लगातार धमकियां मिल रही हैं लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications