प्रशांत भूषण पर चले देशद्रोह का मुकदमा : तोगड़िया

तोगड़िया प्रशांत भूषण पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भूषण ने जो कहा कि वह देश की अखण्डता के खिलाफ है कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और उसे देश से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण की यह सोच बताती है कि वह देशद्रोही हैं उनके इस बयान के लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उन्हें जेल भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण के कश्मीर पर बयान पर आक्रोश में आकर कुछ लोगों ने गलत व्यवहार किया।
तोगड़िया ने कहा कि अगर भूषण ने माफी नहीं मांगी तो भारत के कोने कोने से लोग पर गुस्सा उतारेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशान्त भूषण के बयान से पाकिस्तान को बल मिला है। भूषण वही भाषा बोल रहे हैं जो पाकिस्तान बोलता रहा है। ज्ञात हो कि हाल ही में अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान भूषण ने कहा था कि कश्मीर की जनता को जबरन भारत के साथ रखना देश हित में नहीं है। उनका मानना था कि जम्मू कश्मीर से विशेषाधिकार कानून खत्म कर सेना को वापस बुलाना चाहिए।
सेना बुलाने के उपरान्त इलाके में जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए। इस जनमत संग्रह के द्वारा जनता अपनी मंशा जाहिर करेगी कि आखिर वह भारत के साथ रहना चाहती है या नहीं यदि वह लोग भारत के साथ न रहना चाहें तो उन्हें अलग कर देना चाहिए। भूषण के इस बयान के बाद पूरे देश में आग लग गयी। टीम अन्ना के सदस्य ने देश की अखण्डता पर वार किया था। इसका एक दुष्परिणाम भूषण को देखने को मिला जब एक युवक ने उनके चैम्बर में घुसकर पर लात घूसों से हमला किया था। इन सारी बातों पर गौर करते हुए तोगड़िया ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद भूषण के बयान पर अदालत जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications