राहुल को शादी के लिये चाहिए क्रिश्चियन लड़की: बाल ठाकरे

जी हां यह बात बाल ठाकरे ने शिव सेना के मुखपत्र सामना को दिये गये एक साक्षत्कार में कहा है। वहीं ठाकरे ने इंदिरा गांधी को देश का सबसे दमदार और काबिल प्रधानमंत्री बताते हुए जमकर तारीफ की है। शिवसेना प्रमुख ने कानूनी कामकाज में धर्मग्रंथों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है। ठाकरे ने कहा है कि कानूनी कामकाज के बीच धर्मग्रथों को बीच में घसीटा जाना गलत है। उन्होंने कहा कि अदालत में हर व्यक्ति को धर्मग्रथों की कसम दिलाई जाती है।
ठाकरे ने कहा कि ऐसा करने से लोगों के बीच कभी ना टूटने वाली धर्म की दीवार खड़ी हो जाती है। भारत में कई धर्म हैं। इसलिए धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि धर्म की किताबों को हटाकर संविधान की किताब लानी चाहिए। मालूम हो कि इससे पूर्व भी बाल ठाकरे ने कांग्रेस पर कई बार हमला किया है मगर यह पहली बार है जब उन्होंने राहुल गांधी के विवाह संबंधी बातों पर टिप्पणी की है।












Click it and Unblock the Notifications