केजरीवाल को शिंखडी कहने वाले दिग्गी पर गडकरी ने साधा निशाना

उन्होंने कहा कि उनका अपनी जुबान पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है, इसलिए वो किसी को भी कुछ भी कह देते हैं। वो क्या अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल को शिखंडी कहेगें वो तो खुद कांग्रेस पार्टी का सत्यानाश करने वाले हैं। गडकरी ने कहा कि दिग्गी पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी का विसर्जन करने वाले हैं, वो पार्टी को बुरी तरह बर्बाद करने को आतुर है।
गडकरी की जुबान यहीं नहीं थमी उन्होंनें देश में हो रहे घोटालों की तुलना द्रोपदी के चीरहरण से कर दीं। गडकरी ने कहा कि जिस तरह द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था और परम ज्ञानी धृतराष्ट्र मौन थे और इस पूरे अपराध के हिस्सा बन गये थे वैसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी है, जो देश में हो रहे घोटाले के वक्त आंखो खोले लेकिन मौन धारण किये बैठे हुए थे। गौरतलब है कि हिसार चुनाव मे कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने वाले अर्विंद केजरीवाल की तुलना दिग्विजय सिंह ने शिखंडी से की थी।












Click it and Unblock the Notifications