रथ रूकते ही चलेगी अखिलेश यादव की साइकिल

Samajwadi Party state president Akhilesh Yadav
लखनऊ। बीते एक माह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में क्रांति रथ लेकर जन सम्पर्क करने के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव अब साइकिल यात्रा करेंगे। 21 अक्टूबर को नोएडा से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा तीन दिनों बाद आगरा में समाप्त होगी। तीन दिनों के इस अभियान में श्री यादव लोगों से जनसम्पर्क करते हुए उन्हें बसपा की बुराइयों से अवगत कराएंगे।

चुनाव नजदीक आता देख समाजवादी पार्टी कोई भी चूक नहीं करना चाहती। सपा पर हावी होती सत्ता की ललक साफ दिखायी दे रही है बीते एक माह से समाजवादी पार्टी युवराज क्रांति रथ लेकर विधान सभाओं का दौरा कर रहे थे। उन्होंने अपनी हर जनसभा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जहर उगला। कभी बसपा के भ्रष्टाचार की बात कही तो किसानों और दलितों के उत्पीडऩ की घटनाओं को प्रदेशवासियों के सामने उजागर करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि मायावती ने मूर्ति व पार्कों में जनता के धन को लगा दिया। जन सभाओं में भारी भरकम आरोप लगाने के बाद भी उन्हें इस बात का मलाल रह गया कि वह अधिक लोगों से जनसम्पर्क नहीं कर सके। देखा गया कि पार्टी की कई जनसभाओं में आम आदमी का प्रतिशत काफी कम रहा। इस बात को मद्देनजर रखते हुए पार्टी अब साइकिल यात्रा का निर्णय ले रही है। पार्टी से मिल रही खबरों के अनुसार अखिलेश यादव अब 21 अक्टूबर से साइकिल यात्रा शुरू करेंगे।

अपनी तीन दिवसीय कार्यक्रम में यादव नोएडा के किसानों के बीच से होते हुए आगरा तक जाएंगे। इन तीन दिनों के कार्यक्रम में उनके साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी होंगे जो साइकिल पर सवार होकर लोगों के बीच जाएंगे तथा उनका समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे। कहा जा रहा है कि यादव की यह यात्रा नोएडा के किसानों व गुर्जरों को अपने साथ मिलाने के लिए की जा रही है।

क्योंकि नोएडा में मुख्यमंत्री मायावती ने पार्क आदि बनाकर उन्हें बसपा की ओर लाने का प्रयास किया है जबकि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी लगातार नोएडा व ग्रेटर नोएडा के लोगों के सम्पर्क में हैं ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि सपा भी इन इलाकों में अपने उपस्थिति प्रभावशाली ढंग से पेश करे ताकि इस इलाके में उसकी दावेदारी मजबूत हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+