दिल्‍ली: करवाचौथ के दिन महिला की हत्या

Woman murdered in Jahangirpuri on karva chauth
दिल्ली (ब्यूरो)। करवा चौथ की व्रत कर रही महिला की कल देर जहांगीरपुरी इलाके में हत्या कर दी गई। शुरूआती जांच से लग रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक महिला की गला रेंत कर हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक जहांगीरपुरी में महिला ने करवा चौथ का व्रत रखा था और व्रत के मौके पर काफी गहने पहने हुई थी। हत्या के बाद उसके शरीर से गहने गायब पाए गए हैं। घर का सारा सामान भी बिखरा मिला है। शुरुआती जांच में इसे लूटपाट के इरादे से की गई हत्या का मामला मानकर जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस इस बात को ध्यान में रख कर जांच कर रही है कि कहीं लूटपाट का मामला दिखाने के लिए सामान तो बिखेरा गया है।

पुलिस के मुताबिक वारदात की जानकारी उस वक्त लगी जब महिला का पति नरेश रात करीब 11 बजे घर पहुंचा। खून से लथपथ पत्नी को जब तक नरेश नीचे लेकर आता। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर अजीत नगर इलाके में एक शख्स ने गली में तेज कार चलाने से क्या मना किया, कार चालक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक के दांत तोड़ दिए। पीड़ित सुनील भारत को गंभीर (40) हालत में स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुनील परिवार के साथ पुराना सीलमपुर इलाके में रहते हैं। इनका चांदनी चौक में ज्वैलरी का काम है। शुक्रवार रात को सुनील अपने दोस्त राजन के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच अजीत नगर गली नंबर-4 में एक युवक तेजी से कार लेकर जा रहा था। सुनील ने कार पर हाथ मारकर युवक से धीरे चलाने के लिए कहा। इस बात पर युवक कार से उतरा और सुनील को गालियां देने लगा। इसी बीच आरोपी के दो दोस्त वहां आ गए। तीनों ने सुनील को बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान युवकों ने घूंसा मारकर सुनील के कई दांत तोड़ दिए। सुनील के मुताबिक आरोपी युवक का नाम सिद्धांत है, वह इलाके के बीसी लालू का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+