जेल जाते ही येदियुरप्पा को हुआ सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा भूमि घोटाले मामले में शनिवार को जेल भेज दिए गये थे। शनिवार की देर रात ही उन्हें उल्टियां होने लगी और सीने में तेज दर्द होने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत की तो रविवार की सुबह फौरन उन्हें जयदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार येदियुरप्पा के वकील सोमवार को उनकी जमानत के लिये उंची अदालत में अपील करेंगे। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि तबतक येदियुरप्पा अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे।
मालूम हो कि अवैध खनन और जमीन घोटाले के मामले में लोकायुक्त रिपोर्ट में ओरापित किये जाने के बाद बीते 31 जुलाई को येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं खास बात यह भी है कि येदियुरप्पा जेल जाने वाले कर्नाटक के पहले पूर्व मुख्यमंत्री हैं। लोकायुक्त अदालत के न्यायाधीश एनके सुधींद्र राव ने कोर्ट में पेश होने में नाकाम रहे येदियुरप्पा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। वहीं आपको बताते चलें कि जेल जाने की खबर मिलते ही येदियुरप्पा घर से फरार हो गये थे।












Click it and Unblock the Notifications