गिरफ्तारी के डर से घर छोड़ भागे येदियुरप्‍पा

Yedurappa gone missing to avoid arresting
बेंगलूरु। गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा इस समय छिपते घूम रहे हैं। लोकायुक्‍त कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी का वारंट लेकर जब पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचे तो वे वहां से फरार हो गए। पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली तो येदियुरप्‍पा घर पर नहीं मिले। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक येदियुरप्‍पा गिरफ्तारी के डर से घर से निकले हैं। पुलिस उनके घर से खाली हाथ लौट आई है।

गौरतलब है कि लोकायुक्‍त कोर्ट ने जमीन घोटाले में उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्‍हें गिरफ्तार करने का वारंट जारी कर दिया था। कोर्ट ने उन्‍हें 4 बजे तक गिरफ्तार करने का पुलिस को आदेश दिया था। इसके बाद से येदियुरप्‍पा के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। खबर यह आ रही है कि येदियुरप्‍पा लोकायुक्‍त कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। जिसलिए वे सोमवार तक गिरफ्तारी से बचने के लिए येदियुरप्‍पा अंडरग्राउंड हो गए हैं। जिससे वे सोमवार को अपील दाखिल कर सकें।

येदियुरप्‍पा की इस हरकत को कांग्रेस ने कानून की तौहीन बताया है। कांग्रेस प्रवक्‍ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि येदियुरप्‍पा को गिरफ्तारी देकर देश की कानून व्‍यवस्‍था पर भरोसा रखना चाहिए था। फिलहाल बीएस येदियुरप्‍पा की इस कारनामे से भ्रष्‍टाचार के नाम पर यूपीए पर वार करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब निशाने पर आ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+