येदियुरप्पा गिरफ्तार, 14 दिन तक जेल में रहेंगे

गौरतलब है कि लोकायुक्त कोर्ट ने जमीन घोटाले में उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का वारंट जारी कर दिया था। लोकायुक्त कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी का वारंट लेकर जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचे तो वे वहां से फरार हो गए। कोर्ट ने 4 बजे तक उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि येदियुरप्पा ने गिरफ्तारी देने में समय क्यों लगाया।
पहले यह खबर आ रही थी कि येदियुरप्पा लोकायुक्त कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने के लिए सोमवार तक के लिए अंडरग्राउंड हो गए हैं। लेकिन अचानक ही उन्होंने खुद ही सरेंडर कर दिया। येदियुरप्पा की गिरफ्तारी की खबर भ्रष्टाचार के खिलाफ रथयात्रा निकालने वाले आडवाणी तक पहुंच गए हैं। अभी तक पार्टी हाईकमान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल येदियुरप्पा की भ्रष्टाचार की वजह से गिरफ्तारी के बाद से आडवाणी की रथयात्रा अपना औचित्य खोती हुई नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications
