आरटीआई कानून से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं:राजनाथ

No tolerance on RTI: Rajnath Singh
लखनऊ। बसपा सरकार के भ्रष्‍ट्राचार को उजागर करने के लिए जिस हथियार का प्रयोग किया उस पर हमला होता देख भाजपा आक्रोषित हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि आरटीआई(सूचना का अधिकार) में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। श्री सिंह ने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून में संशोधन के नाम पर उसे हल्का करना या फिर उसके दायरे को कम करने जैसे किसी भी प्रयास के खिलाफ पार्टी संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बयान ने देश भर में खासकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में आग लगा है कि आईटीआई कानून में संशोधन की आवश्यकता है। जन स्वाभिमान यात्रा पर निकले श्री ङ्क्षसह ने कहा कि सरकार की इस तरह की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नही की जायेगी और यदि ऐसा कुछ भी किया गया तो भाजपा राष्‍ट्रीय स्तर पर संघर्ष करेगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में पूरी तरह घिरी हुई है। इस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने में आरटीआई कानून ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में सरकार कानून से घबराकर इसमें संशोधन करना चाह रही है ताकि वह इसके दायरे को कम कर सके। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि आरटीआई कानून भले ही वर्ष 2005 में हो लेकिन सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में पहले ही तैयार हो गया था। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार किसी एक सरकार द्वारा दिया गया अधिकार नहीं है बल्कि पारदर्शिता लाने के लिए एक सतर्क लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है।

राजनाथ ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में महंगाई एक समस्या बन गयी है। सरकार सारे प्रयास करके के भी इस समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रही है। श्री सिंह ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने एक साल में 12 बार ब्याज की दरें बढ़ायी फिर भी उसे कोई कामयाबी नहीं मिली।

श्री सिंह ने कहा कि मंहगाई के मुद्दे पर सरकार को श्वेतपत्र जारी कर देना चाहिए ताकि देश की जनता वास्तविक स्थिति का पता चल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती ने नोएडा में 700 करोड़ की लागत से बने जिस पार्क का उद्धघाटन किया उसमें उन्हीं की मूर्ति लगी है यह सरकारी धन का खुलेआम दुरूपयोग है जैसा पहले कभी नहीं हुआ। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये जो पार्क व मूर्ति पर खर्च हुए यदि वह दलितों को रोजगार व शिक्षा दिलाने में खर्च किए जाते तो शायद दलितों का उत्थान हो जाता। उन्होंने कहा कि मायातवी के सरकारी धन के दुरूपयोग से राज्य लगभग दो लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दब गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+