यूपी: पुलिस वाले को गोली मारकर लूटी रायफल

पुलिस के अनुसार बेहट इलाके के धौलाकुआं पिकेट पर पुलिसकर्मी बलबीर व होमगार्ड इंतजार गश्त कर रहे थे। उसी वक्त दो बदमाश मोटरसाइकिल से आए दौर दोनों पर गालियां चला दी। गोली लगने के बाद दोनों ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मध्यरात्रि के बाद हुई इस हादसे के वक्त आस-पास कोई नहीं था न ही किसी ने गोली की आवाज ही सुनी। दोनों के गिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस कर्मी की सरकारी रायफल उठायी और मौके से फरार हो गए।
होमगार्ड के जोर-जोर से चिल्लाने से लोगों की नींद टूटी और उन्होंने देखा कि होमगार्ड व सिपाही दोनों सड़क पर पड़े हैं। लोगों ने आकर उन्हें उठाया। दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया गया है। जहां चिकित्सकों ने पुलिसकर्मी बलबीर को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो जांच में पता चला कि गोली चलाने की घटना हथियार चुराने के लिए अंजाम दी गयीं। पुसिल ने लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
फिलहाल गाड़ी आदि का नम्बर व अन्य कोई सबूत न होने के कारण पुलिस कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी मुजफ्फरनगर की कैराना और शामली तहसीलों को मिलाकर हाल ही में बनाये गये नये प्रबुद्धनगर जिले के थानाभवन क्षेत्र में मस्तगढ़ गांव के जंगल में बदमाशों ने दो पुलिस वालों को गोली मारकर उनके हथियार लूट लिए थे। इस घटना में भी एक पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications
