यूपी: पिता की मौत के बाद 3 बेटों को मिली नौकरी

Uttar Pradesh: 3 son got job after father's death
लखनऊ। प्रदेश में चल रहा जुगाड़ तंत्र व अधिकारियों का भ्रष्‍टाचार सरकारी विभागों में इस कदर हावी है कि कोई भी कार्य नामुमकिन नहीं। इसका एक उदाहरण फिरोजाबाद में उजागर हुआ जहां उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक के निधन के बाद उसके तीन बेटों ने मृतक आश्रित कोटे से शिक्षा विभाग में नौकरी पा ली। मामला तो उस वक्त खुला जब आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने इसकी सूचना फिरोजाबाद जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश देते हुए इस गोरखधंधे में लिप्त अधिकारियों व लिपिकों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए।

फिरोजाबाद के जसराना तहसील में उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात ओम प्रकाश सिंह की मौत वर्ष 1981 में हो गयी थी। श्री सिंह प्रतापपुर विकास खण्ड के खैरागढ़ में सहायक अध्यापक के पद कार्यरत थे। जिस वक्त श्री सिंह की मौत हुई उस वक्त जसराना तहसील मैनपुर जिले में थे। पिता की मौत के बाद जब परिजनों ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मांगी तो तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मृतक के बड़े बेटे को नौकरी दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। बड़े बेटे मनीष को वर्ष 1989 में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति मिल गयी।

कुछ समय बीतने के बाद फिरोजाबाद जिला बना तो तहसील फिरोजाबाद में आ गयी। ऐसा होते ही विभाग के आला अधिकारियों की भी बदली हो गयी। इस बात का लाभ उठाते हुए मृतक के दूसरे बेटे ने भी मृतक आश्रित कोटे में नौकरी की मांग कर दी। लिपिकों की मिलीभगत व दस्तावेजों में हेराफेरी कर दूसरे बेटे ने 1991 में नौकरी हासिल कर ली। दो भाइयों को नौकरी मिलने के बाद तीसरे बेटे कृष्णकांत ने प्रयास शुरू कर दिया। आखिरकार उसे भी सफलता मिल गयी तथा उसे टूंडला विकास खंड के स्कूल में तैनात कर दिया गया।

काफी समय तक तीनों बेटे आसानी से नौकरी करते लेकिन उनके परिवारी मिश्र को इसकी बात की जानकारी हो गयी। फिर क्या था आपसी झगड़े के चलते मिश्र ने उनकी शिकायत जिलाधिकारी को दी। आश्रित कोटे से तीन नौकरियां दिए जाने की बात विभाग में फैलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने तत्काल मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दे दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+