टीआरएस का रेल रोको आंदोलन शुरू, पुलिस सख्त

Train
हैदराबाद। एक बार फिर से तेलंगाना मुद्दा गर्माता नजर आ रहा है। शनिवार से तेलंगाना समर्थकों ने तीन दिन का रेल रोको अभियान आरंभ किया है। जिसके चलते दक्षिण भारत के रेल यातायात बाधित हो सकता है। टीआरएस पार्टी ने आज से 'रेल रोको आंदोलन' शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि टीआरएस यानी तेलंगाना राष्ट्र समिति अपने लिए अलग तेलंगाना राज्य बनाने की मांग लंबे अरसे से कर रहा है। टीआरएस के इस तीखे रवैये के चलते साउथ सेंट्रल रेलवे ने 124 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 38 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हुई हैं और 68 ट्रेनों के रूट बदले गए है।

आपको बता दें कि इस आंदोलन के कारण सबसे ज्यादा दक्षिण भारत की रेल यातायात प्रभावित होगी। सबसे ज्यादा असर दक्षिण में सिकंदराबाद-काजीपेट, सिकंदराबाद-वाडी, विकराबाद-पर्ली, नाडीकुडी-बीबीनगर, सिकंदराबाद-मुडखेड, विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह, सिकंदराबाद-ढोन, निजामाबाद-बोधन, पेड्डापल्ली-जगित्याल और आदिलाबाद-किनवट सेक्शन पर पडे़गा।

रेल रोको का असर महाराष्ट्र से दक्षिण की ओर जाने वाली गाड़ियों पर भी पड़ेगा। जबकि पुलिस ने कहा है कि हिसांत्मक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एपी के डीजीपी दिनेश रेड्डी ने साफ चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी कोई गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+