पाकुड़ में निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर तोड़े जाने पर विरोध प्रदर्शन

एक सप्ताह पूर्व लोगों ने जब नींव के ऊपर मंदिर निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया तो विद्यालय के प्राचार्य और अन्य अनेक लोगों ने इस पर आपत्ति जतायी। कल विद्यालय की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने निर्माणाधीन मंदिर को ढहा दिया जिसके बाद लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने पाकुड़ दुमका मार्ग को जाम कर प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया। लोगों ने ढहाये गये मंदिर का पुनर्निर्माण करने की मांग की है।
आज स्थानीय लोगों के समर्थन में बजरंग दल और विहिप भी मैदान में उतर आयी और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की है। स्थानीय लोगो में प्रशासन तथा स्कूल के प्रधनाचार्य के प्रति काफी रोष देखा गया है। और अब इस मामले में राजनीतिक दल भी जुडते जा रहे है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब यहा देवी देवताओ पर राजनीति खेली जाएगी कोई अपनी दुस्मनी निकालना चाहेगा तो कोई अपना नाम चटकाने के लिए ऐसा करेगा।


Click it and Unblock the Notifications
