बैंगलुरू में भी चढ़ा करवा चौथ का रंग, बाजारों में रौनक ही रौनक
करवा चौथ की पूजा करने वाली हर महिला आज बेहद ही आकर्षक और सुंदर दिखना चाहती हैं और यही वजह है कि ब्यूटी पार्लर में उनकी भीड़ देखी जा रही है। कोई मेहंदी लगवा रहा है तो कोई नई हेयर स्टाइल बनवा रहा है। हमने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका नेत्रा मुखर्जी से बात की तो उन्होंने बोला कि हैं कि पिछले तीन दिनों से पार्लर पहुंचने वाली युवतियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस मौके पर महिलाएं औरों से अलग दिखना चाहती हैं। वैसे तो हर पर्व पर ब्यूटी पार्लर में आने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती है मगर करवा चौथ पर कुछ ज्यादा ही महिलाएं पार्लर पहुंचती हैं।
वहीं जब हमने उसी पार्लर में अपना फेशियल करवाने आयी अड़तालीस साल की संगीता चौहान कहती हैं, 'मुझे यह दिन बहुत पसंद है क्योंक हर साल इस खास दिन पर मैं और मेरे पति काम से छुट्टी लेकर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं। वैसे मैं दिनभर अन्न-जल ग्रहण नहीं करती हूं ।'
इस अवसर पर महिलाओं ने तो व्रत रखा ही पर कुछ जगहों पर पतियों ने भी अपनी पत्नियों के प्रति प्रेम के इजहार के लिए व्रत रखा। एक आईटी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर सौरभ कुमार कहते हैं कि उन्हें यह पसंद नहीं है कि उनकी पत्नी उनके लिए दिनभर व्रत रहे और वह खाते-पीते रहें। उन्होंने बताया कि उनके विवाह को 5 साल हो गए हैं और वह शुरू से ही अपनी पत्नी के साथ यह व्रत रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
