महंगा होगा सबकुछ, रेलवे ने बढ़ाया 6 फीसदी मालभाड़ा

मालभाड़ा बढ़ने से सबसे ज्यादा असर कोयले और सीमेंट के दामों पर पड़ेगा। कोयला महंगा होने से बिजली भी महंगी हो सकती है। वहीं सीमेंट महंगा होने से मकान बनाना अब पहले से महंगा हो सकता है क्योंकि इसका इस्तेमाल मकान बनाने में होता है। इसके अलावा डीजल, पेट्रोल और केरोसीन की ढ़ुआई ट्रेन से ही होती है। ऐसे में रेल भाड़ा बढ़ने से इसके दाम भी बढ़ सकते हैं।
इससे पहले डीजल के दाम बढ़ने के बाद रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने स्पष्ट किया था कि रेलवे भी घाटे में जाने से बचने के लिए किराया बढ़ाया जा सकता है। अभी फिलहाल रेलवे ने मालभाड़े में ही बढ़ोत्तरी की है। आने वाले समय में आम लोगों को रेलवे से सफर करना भी महंगा पड़ सकता है। अब इस समय लोगों को पहले ही महंगाई का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में उन्हें सफर भी महंगा पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
