रेल रोको अभियान के चलते टीआरआस की बेटी गिरफ्तार

आपको बता दें कि शनिवार से तेलंगाना समर्थकों ने तीन दिन का रेल रोको अभियान आरंभ किया है। टीआरएस के इस तीखे रवैये के चलते साउथ सेंट्रल रेलवे ने 124 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 38 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हुई हैं और 68 ट्रेनों के रूट बदले गए है। आपको बता दें कि इस आंदोलन के कारण सबसे ज्यादा दक्षिण भारत की रेल यातायात प्रभावित होगी।
सबसे ज्यादा असर दक्षिण में सिकंदराबाद-काजीपेट, सिकंदराबाद-वाडी, विकराबाद-पर्ली, नाडीकुडी-बीबीनगर, सिकंदराबाद-मुडखेड, विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह, सिकंदराबाद-ढोन, निजामाबाद-बोधन, पेड्डापल्ली-जगित्याल और आदिलाबाद-किनवट सेक्शन पर पडे़गा।


Click it and Unblock the Notifications
