येदियुरप्‍पा की याचिका खारिज और गिरफ्तारी का वारंट जारी

Court issue warrant of arresting of Yedurappa
बेंगलूरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। लोकायुक्‍त कोर्ट ने जमीन घोटाले में उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्‍हें गिरफ्तार करने का वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने उन्‍हें 4 बजे तक गिरफ्तार करने का पुलिस को आदेश दिया है। कोर्ट में उनकी एक और याचिका पर दोपहर तक फैसला आना है। अगर कोर्ट उनकी यह याचिका भी खारिज कर देती है तो उनकी गिरफ्तारी तय हो जाएगी। इस समय येदियुरप्‍पा अपने वकीलों से चर्चा कर रहे हैं।

येदियुरप्‍पा पर मुख्‍यमंत्री पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर जमीन घोटाला करने का आरोप था। इस घोटाले में उनके बेटे भी शामिल थे। जिस पर लोकायुक्‍त कोर्ट में मामला चल रहा था। इस पर येदियुरप्‍पा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए याचिका दायर कर रखी थी। उन्‍हें आज सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचना था। लेकिन येदियुरप्‍पा कोर्ट ही नहीं पहुंचे। इसके बाद लोकायुक्‍त कोर्ट की पीठ ने उनकी याचिका खारिज करते हुए उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। इस मामले में येदियुरप्‍पा के बेटे राघवेंद्र की याचिका भी खारिज कर दी है।

अब देखना है कि येदियुरप्‍पा समर्पण करते हैं या फिर उनकी गिरफ्तारी होती है। आज शनिवार है अगर उनकी आज गिरफ्तारी होती है तो उन्‍हें अगले 2 दिनों तक जेल में रहना पड़ सकता है। येदियुरप्‍पा अब रेड्डी बंधुओं के बाद कर्नाटक से बीजेपी के तीसरे नेता होंगे जो भ्रष्‍टाचार के मामलों में फंसकर जेल पहुंचेंगे। भ्रष्‍टाचार मामले पर यूपीए सरकार के खिलाफ रथयात्रा करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब भ्रष्‍टाचार के मामले पर खुद ही घिरती हुई नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+