गैर कांग्रेस शासित राज्य भेदभाव का शिकार हो रहे है: आडवाणी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मामलों को तेजी से निबटाने के लिए विधेयक बनाया है, दूसरा आतंकवाद के बारे में है जो महाराष्ट में पहले से मौजूद कानून की तर्ज पर है। भाजपा नेता ने संप्रग पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह भेदभावपूर्ण नीति पर चल रही है क्योंकि इन प्रगतिशील उपायों में से कोई भी उपाय कानून नहीं बन पाया और उसकी वजह है कि केंद्र ने मंजूरी रोक रखी है।
आडवानी ने कहा कि कश्मीर पर प्रशांत भूषण के बयान पर अन्ना हजारे के विरोध को वह पसंद करते हैं। सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस सरकार से ज्यादा भ्रष्ट, लकवाग्रस्त और निष्क्रिय सरकार नहीं देखी थी। हालांकि भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने यह बात पहले नहीं कही क्योंकि वह नहीं चाहते कि कोई यह अर्थ लगाए कि टीम अन्ना में मतभेद के संकेत से वह खुश हैं। पार्टीजन पर संवाददाताओं को धन बांटने के लगे आरोपों पर आडवानी ने कहा कि जैसे ही मुझे जानकारी दी गई मैंने तत्काल प्रदेश अध्यक्ष से बात कर सतना के मीडिया प्रभारी को निलंबित कर दिया और जांच अभी जारी है।


Click it and Unblock the Notifications
