कर्नाटक की गलियों में रथयात्रा घुमाएं आडवाणी: कांग्रेस

Congress suggest Advani to take his Rathyatra to Karnatka
दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी खासकर आडवाणी की रथयात्रा मुश्किलों में पड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस ने इस रथयात्रा पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह अजीब बात है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पाने के लिए ऐसे समय में संघर्ष कर रहे हैं जब भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस ने येदियुरप्पा के बहाने आडवाणी की यात्रा पर कटाक्ष किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां कहना संभवता ज्यादा उचित यह होता अगर भ्रष्टाचार विरोधी आडवाणी की यह यात्रा कर्नाटक की एक-एक गली से होकर गुजरनी चाहिए थी। जहां भ्रष्‍टाचार की जड़ें सबसे ज्‍यादा मजबूत हैं। यह यात्रा उत्तराखंड और पंजाब में निकाली जाती जहां भाजपा के मंत्री और पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह अजीब बात है कि येदियुरप्पा एेसे समय में भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पाने के लिए लगे हैं जब भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में यात्रा निकाल रही है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को आज उस वक्त बड़ा झटका लगा जब लोकायुक्त अदालत ने सरकारी भूमि को गैर अधिसूचित करने में कथित अनियमितता के मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अदालत ने येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में मंत्री रहे एस एन कृष्णैया शेट्टी की भी जमानत याचिका खारिज कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+