भाजपा ने सतना के मीडिया प्रभारी को निलंबित किया, पत्रकार घूस प्रकरण

lk advani
सतना। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा की कवरेज के लिए स्थानीय पत्रकारों को कथित रूप से घूस दिये जाने के सिलसिले में सतना के जिला मीडिया प्रभारी को आज रात निलंबित कर दिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हितेश वाजपेयी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात भूषण ने तत्काल प्रभाव से श्याम गुप्ता के निलंबन का आदेश दिया है।

स्थानीय नेताओं द्वारा संवाददाता सम्मेलन के बाद स्थानीय पत्रकारों को लिफाफे में 500...500 सौ रूपए दिए जाने के आरोपों के बारे में पूछा जाने पर आडवाणी ने कहा था कि वह मध्य प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष से इस मामले की जांच के लिए कहेंगे। मैंने आपका आरोप संज्ञान में ले लिया है। और इस घटना की जांच निष्‍पक्षता से होगी जो इसमें दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर सख्‍त कार्यवाही होगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात भुषण ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा की बेहतर कवरेज के लिये पत्रकारों को लिफाफे में रखकर पैसे देने वाले सतना के मीडिया प्रभारी श्याम गुप्ता को पार्टी से निलंबित कर दिया है। गुप्ता पर आरोप है कि उन्होने आडवाणी की रथ यात्रा के पूर्व आयोजित एक पत्रकार वार्ता के बाद पत्रकारों को बंद लिफाफे वितरित किये थे जिनमें पांच पांच सौ तथा एक एक हजार रुपये के नोट थे। सतना में आयोजित पत्रकार वार्ता में आडवाणी ने नोट बांटे जाने के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की थी और इस मामले की जांच का काम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात भूषण को सौंपा था। भूषण ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद कल देर रात गुप्ता को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+