टीम अन्ना को मिल रही हैं धमकियां : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal
रालेगढ़ सिद्धि। समाजसेवी अन्ना हजारे के अर्जुन अरविंद केजरीवाल ने ये कहकर सब को चौंका दिया कि उन्हें और उनकी टीम को फोन और एसएमएस के जरिये धमकियां मिल रही है। केजरीवाल के मुताबिक,शुक्रवार से उन्हें और उनके साथियों को कुछ अज्ञात लोग फोन और एसएमस कर रहे हैं, जिसमें उन्हें और उनके दफ्तर पर हमला करने की बात कही जा रही है।

हालांकि केजरीवाल ने कहा कि उन्होंन इस मुद्दे पर टीम अन्‍ना के सदस्‍यों से बातचीत करके फैसला किया है कि अगर सचमुच इस तरह के हमले होते हैं तो वे इसका जवाब नहीं देंगे क्योंकि वो कोई हिंसात्मक रवैया नहीं अपनाना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें हिसा का रास्ता नहीं सुहाता है क्योंकि इस माध्यम से कोई रास्ता नहीं निकलता है। फिर भी अगर कुछ लोगों को लगता है कि हम पर हमला करके वे इस देश से भ्रष्‍टाचार की समस्‍या से निपट सकते हैं तो हम उन्‍हें खुद पर हमला करने देंगें ।

उन्‍होंने कहा कि टीम अन्‍ना के दफ्तरों के बाहर कार्यकर्ताओं को तैनात कर दिया गया है। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की हरकतों से लोगों का ध्यान जनलोकपाल बिल से भटकाने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+