अन्ना रविवार से मौन व्रत पर, हर कोई हैरान-परेशान

अन्ना के सहयोगी सुरेश पठारे ने बताया कि अन्ना का मौन व्रत इससे पहले आंदोलन की सफलता और आत्मा की शुद्घि के लिए होता रहा है। पठारे के मुताबिक इस बार का मौन व्रत हो सकता है आगे की रणनीति बनाने के लिए हो या आत्मशुद्घि के लिए भी अन्ना ने यह फैसला लिया हो। अन्ना ने इससे पहले भी कई बार मौन व्रत रख चुके हैं। खैर आज सबको उम्मीद थी कि अन्ना कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के खत का जवाब देगें लेकिन उन्होंने नया तीर छेड़ कर सबको अचंभित कर दिया है।
अन्ना हजारे ने कहा कि वो अपने स्वास्थ्य के लिए मौन व्रत रख रहे हैं। इससे शक्ति हासिल करूंगा। मुझे आने वाले समय में और भी लड़ाई लड़नी है।


Click it and Unblock the Notifications
