मैं अन्ना के साथ अनशन पर बैठने को तैयार: दिग्विजय

Ready to join Anna Hazare's fast: Digvijay Singh
लखनऊ। केन्द्र में भ्रष्‍ट्राचार के खिलाफ तो कांग्रेस अन्ना के साथ नहीं लेकिन जैसे ही बात मायावती की आती है कांग्रेस सारे गिले शिकवे भुला अन्ना के साथ खड़ी नजर आती है। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश चुनाव प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य में मायावती सरकार के भ्रष्‍ट्राचार के खिलाफ अन्ना हजारे के अनशन में कांग्रेस उनके साथ है। उत्तर प्रदेश में श्री हजारे के अनशन की बात सुनकर श्री सिंह ने कहा कि इस अनशन में पार्टी अन्ना का साथ देगी।

लखनऊ के दौरे पर आए कांग्रेस के यूपी प्रभारी श्री सिंह ने कहा है कि वह स्वयं अन्ना के अनशन में शामिल होंगे। श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि में अन्ना के द्वारा शीतकालीन सत्र तक जन लोकपाल बिल का इंतजार करने का फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा जब कांग्रेस सरकार ने उनकी तीनों मांगे मान ली हैं तो टीम अन्ना को जन लोकपाल के लिए संसद के शीतकालीन सत्र तक धैर्य रखना ही चाहिए।

मुख्यमंत्री मायावती द्वारा नोएडा में यह कहे जाने पर कि कांग्रेस मनमोहन सिंह के स्थान पर दलित प्रधानमंत्री बनाने जा रही हैं पर श्री सिंह ने प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए कहा कि यह महज उनकी कल्पना है। उन्होंने कहा कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं करने जा रही। कांग्रेस महासचिव ने सुश्री मायावती के इस आरोप को भी गलत बताया कि कांग्रेस ने दलितों के हित के लिये कुछ नहीं किया। उनका कहना है कि कांग्रेस ने दलितों के हित के लिए बहुत कुछ किया तथा कांग्रेस ने ही देश के दलितों में अपने अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाने का असली कार्य किया है।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपने कुशासन की ओर से लोगों का ध्यान हटाने के लिये ही मायावती ऐसे बयान दे रही हैं। मायावती के बाद श्री ङ्क्षसह ने भाजपा पर धावा बोला तथा कहा कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की जन चेतना यात्रा पूरी तरह से फ्लाप शो रही। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश में भी समर्थन जुटाने में नाकाम रही, जहां भाजपा की ही सरकार है। सतना में पत्रकारों को रुपया दिए जाने के मामले में श्री सिंह ने कहा कि घटना निन्दा योग्य है। उन्होंने कहा कि प्रचार के लिये भाजपा को मजबूरन ऐसे हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैँ क्योंकि भाजपा के पास कोई प्रभावी मुद्दा नहीं रहा जिसकी बदौलत व जनता के बीच जा सके।

श्री ङ्क्षसह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक में भाग लेने लखनऊ आये हैं। समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद तथा केन्द्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह, अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष पी.एल.पुनिया, दिग्विजय ङ्क्षसह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी तथा कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+