फतेहाबाद में विवाहिता के प्रेमी की हुई जमकर धुनाई

Haryana Police
फतेहाबाद। कभी-कभी इश्क का भूत किसी पर इस कदर सवार हो जाता है कि वह दुनिया का सारी हदें भूल जाता है। लेकिन पकड़े जाने पर उस आशिक का हाल वैसा होता है जैसा कि बलजीत का हुआ। बीती रात गांव अकांवाली में सबकी नजरों से छुपते छुपाते एक विवाहिता से मिलने आए उसके प्रेमी पकड़ा गया जिसके बाद विवाहिता के पति व अन्य लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की।

ग्रामीणों ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा की पुलिस को उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 35 साल के बलजीत सिंह का करीब 3 साल से गांव के रहने वाले प्यारे लाल की बीवी ममता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ममता दो बच्चों की मां है। प्रेम प्रसंग के चलते देर रात को बलजीत अपनी प्रेमिका ममता से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंचा।

गांव वाले कह रहे हैं कि दोनों एक कमरे में थे, तभी ममता के पति प्यारे लाल की नींद खुल गई और उसने दोनों को एक-दूसरे के साथ गलत हरकत करते हुए देख लिया। फिर क्या था, उसने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और शोर मचा दिया। उसके परिजन व अन्य ग्रामीणों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो आरोपी बलजीत सिंह ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की टीम ने गांव में पहुंचकर बलजीत को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+