कश्मीर हमारा था, है और रहेगा : अन्ना हजारे

लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं मानता हूं कि कश्मीर भारत का अंग था, है और हमेशा रहेगा। किसी के कहने से वो अलग नहीं हो जायेगा। मैंने भी कश्मीर को बचाने के लिए वहां का दौरा किया था। आपको बता दें कि इसके पहले अन्ना ने टीम के महत्वपूर्ण मेंबर अरविंद केजरीवाल और कुछ अन्य सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर चिंतन बैठक की। इस बैठक में प्रशांत भूषण को नहीं बुलाया गया था।
गौरतलब है कि प्रशांत भूषण ने कश्मीर में जनमत संग्रह को सभी समस्याओं का समाधान बताया था। इससे नाराज होकर भगत सिंह सेना नामक एक संगठन से जुड़े लोगों ने उनकी पिटाई की थी। हालांकि, इस घटना के बाद भी उन्होंने अपना बयान दोहराया और कहा कि वो अब भी इस बात पर कायम है।












Click it and Unblock the Notifications