कोठों से इंटरनेट तक फैला है देह व्यापार का कारोबार

देश की राजधानी दिल्ली सहित समृद्ध कहे जाने वाले राज्य हरियाणा, पंजाब तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में देह व्यापार माफियाओं ने न सिर्फ दस्तक दे दी है, बल्कि अपने ठिकाने बनाने में भी सफल हो गए है। हाल ही में देह व्यापार में लिप्त मामलों की खोज खबर ली जाए तो सिरसा से लेकर चंडीगढ़ तक अनेक जिलों में कोई न कोई सेक्स रेकट पकड़ा गया है।
सिरसा में जहां सितंबर माह में हुए एक ताजा मामले में पुलिस ने प्रेम नगर इलाके से दो युवतियों सहित चार लोगों को छापा मारकर रंगे हाथों पकड़ा वहीं अगस्त में कुरूक्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके से एक महिला सरगना के घर पर छापामारी कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें 11 लड़कियां पकड़ी गई थी। ऐसे कई मामले और मिल जाएंगे जिनमें देश के पूर्वी इलाकों से या तो काम की तलाश में या फिर बहला फुसलाकर लाई गई लड़कियों को देह व्यापार में धंधे में धकेला गया हो।
देह व्यापार माफिया इन्हें 25 से 60 हजार रूपये देकर किराए पर लाते हैं और मुनाफा कमाकर अंडर ग्राऊंड हो जाते हैं। बड़े शहरों में तो यह धंधा इंटरनेट पर फल फूल रहा है। इसमें सोशल साइट फेसबुक भी पीछे नहीं हैं जिसमें अनेक लड़कियां दोस्ती के नाम पर वन नाइट फ्रेंडशिप करके अपना धंधा चला रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications