नौकरानी को पीटने पर 50 हजार का जुर्माना

इसके बाद अदालत ने संजीव को 50 हजार जुर्माने की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि वेस्ट पटेल नगर निवासी दंपति के घर पर गीता बर्तन साफ करने का काम करती थी। 13 अप्रैल को वे घर पर नहीं थे। उन्होंने गीता को फोन किया कि घर की चाबी पड़ोस में चाय वाले के पास है वह चाबी लेकर घर में काम कर दे। गीता जब सफाई इत्यादि कर रही थी उसी दौरान एसी ठीक करने वाला भी आया था। शाम को संजीव और सपना उसके पास आए व कहा कि घर से एक हजार रुपये, सोने की अंगुठी व बाली गायब है। उन्होंने गीता के घर की तलाशी ली और उसे थाने ले गए।
रात को अपने घर सुलाया और सुबह थप्पड़ मार दिया। उधऱ दयालपुर में नौंवी के छात्र योगेश (17) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार योगेश परिवार के साथ सी-ब्लॉक गली नंबर-4 दयालपुर में रहता था। परिवार में पिता अशोक कुमार के अलावा मां, दो भाई और एक बहन है। योगेश पास के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा का छात्र था।
शाम को योगेश दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इस बीच योगेश का भाई उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया। उसने देखा कि योगेश ने रोशनदान की ग्रिल से फांसी लगाई हुई थी। परिजनों योगेश को फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications