पीएम पद के असली हकदार हैं आडवाणी: उमा भारती

उमा भारती ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आडवाणी जी कि देश व्यापी रथ यात्रा देश की राजनीतिक परिस्थितियों में जरुर परिवर्तन लाएगी। उमा भारती ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार को चुनौती देने का मद्दा सिर्फ और सिर्फ आडवाणी जी में है। उन्होंने यह भी कहा कि काशी विश्वनाथ की नगरी से जो निकलता है वो भ्रष्टाचार का सफाया करता ही हैं साथ ही वो प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचता है।
आपको बताते चलें कि रथ यात्रा के तिसरे दिन आड़वाणी अपने सैलाब के साथ जब काशी नगरी पहुंचे तो वहां उनका जमकर विरोध किया गया। धक्का मुक्की के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा लगाकर विरोध शुरु कर दिया। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि आडवाणी का की यह यात्रा 38 दिनों तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications