केजरीवाल अन्ना के नाम पर राजनीतिक कर रहे हैं: कांग्रेस

कांग्रेस ने आज यहां आरोप लगाया कि टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हिसार में कांग्रेस का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि अन्ना हजार के नाम पर अपने लिए राजनीतिक भूमि तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार भुखंड के प्रभारी शकील अहमद ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं
और उसी के तहत वह हिसार में अपने लिए भूमि तैयार कर रहे हैं। अहमद ने कहा कि केजरीवाल हिसार के ही रहने वाले हैं और इसी कारण उन्होंने वहां के उपचुनावों में कांग्रेस के खिलाफ अन्ना हजारे के नाम पर मुहिम प्रारम्भ की है। गौरतलब है कि अन्ना हजारे की टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ काग्रेस की मुहिम को नाकाफी मानते हुए हरियाणा के हिसार में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस का विरोध कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications