कश्‍मीर पर टिप्‍पणी कर पिटे प्रशांत भूषण

Team Anna's member Prashant Bhushan
सिविल सोसाइटी के मुख्‍य सदस्‍य प्रशांत भूषण पर आज 3 कश्‍मीरी युवकों ने हमला कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के सामने बने उनके चेंबर में घुसकर प्रशांत भूषण संग हाथापाई की। जिसमें उन्‍हें चोटे भी आई हैं। प्राप्‍त जानकारी के मु‍ताबिक उन पर यह हमला जम्‍मू और कश्‍मीर पर दिए गए बयान के वजह से किया गया है। जिसमें उन्‍होंने कहा था कि कश्‍मीर की जनता को सेना बल के दबाव में नहीं रखा जा सकता है। उन्‍होंने अपने बयान में यह भी कहा था कि जम्‍मू और कश्‍मीर मुद्दे पर जनमत संग्रह कराना चाहिए।

जिस समय इन युवकों ने प्रशांत भूषण पर यह हमला किया उस समय वे एक निजी चैनल को इंटरव्‍यू दे रहे थे। उसी समय उन पर अचानक 3 युवक उनके चेंबर में आए और उनसे मारपीट शुरू कर दी। इन युवकों का संबंध श्रीराम सेना से बताया जा रहा है। निजी चैनल की तरफ से जारी वीडियो में दिखाया गया कि एक युवक ने प्रशांत भूषण को उनकी सीट से नीचे गिराकर उन्‍हें लात व घूसों से मारा और उनके कपड़े भी फाड़ डाले।

प्रशांत भूषण का चेंबर सुप्रीम कोर्ट के सामने ही बना है। इस पूरे इलाके में धारा 144 लागू रहती है। किसी भी शख्‍स को पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ही इस इलाके में घुसने दिया जाता है। घटना के बाद इन युवकों को थाने में ले जाया गया है। प्रशांत भूषण का कहना है कि वे इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस पूरे वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा था कि ये युवक प्रशांत भूषण को गालियां भी दे रहे थे। प्रशांत भूषण के साथ मौजूद बाकी वकीलों ने बाद में इन युवकों की भी पिटाई की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+