चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली से शुरू होगा अन्ना का अभियान

अन्ना टीम की कोर कमेटी के सदस्य संजय सिंह के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कमेटी के चार सदस्य मनोज सिसौदिया, कुमार विश्वास और वह स्वयं आगामी 17 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। टीम सबसे पहले बुंदेलखण्ड के बांदा जायेगी जहां की बदहाल स्थिति को मुख्य रूप से उठायेगी।
सिंह ने कहा कि बुंदेलखण्ड इलाके में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, इसके पीछे भ्रष्टाचार एक मूल कारण है। अन्ना टीम अभियान की शुरूआत के साथ ही शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करके युवकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम से जुडऩे की अपील करेगी। इस दौरान वह लखनऊ में जनसभा आयोजित करेगी। 19 अक्टूबर को गोरखपुर और मऊ में सभायें होंगी जबकि 21 और 22 को मेरठ और आगरा में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनलोकपाल विधेयक के समर्थन में संघर्ष का आह्वान किया जायेगा।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का हाथ बताने वाली कांग्रेस अपने महासचिव दिग्विजय ङ्क्षसह से सवाल क्यों नहीं पूछती जिन्होंने आगरा में राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी और सांसद कप्तान सिंह सोलंकी के साथ सार्वजनिक रुप से एक कार्यक्रम में सिरकत की थी और उनके मंच पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ भी आरोप लगाने से पहले अपने दामन में झांकना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications