दलितों को फिर लुभाने चले राहुल गांधी

Rahul Gandhi again attract towards Dalits
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने दलितों को एक बार फिर आर्कषित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रदेश के झांसी जिले से यात्रा की शुरूआत करते हुए उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की और एक दलित के घर रात बितायी। अन्ना हजारे के कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंकने के उपरान्त यह पहला अवसर हैं जब राहुल गांधी लोगों के बीच आए हैं। फिलहाल उनके दौरे में लोग उनसे सवाल तो नहीं पूछ रहे लेकिन वह उनकी नजरों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल राहुल उन इलाकों का दौरा पहले कर रहे हैं जहां लोग अन्ना आन्दोलन से पूरी तरह से परिचित नहीं हैं।

समाजसेवी अन्ना हजारे ने कांग्रेस के खिलाफ जो अभियान छेड़ा है, उसका विधानसभा चुनाव में कोई विपरित असर न पड़े, इसके लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव अभियान पर निकले राहुल गांधी सोमवार को दिन भर झांसी में लोगों से घर-घर जाकर सम्पर्क करते रहे। वहां दलितों को लुभाने के लिए वह फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आये। दलित कुंजीलाल के घर पहुंचे राहुल ने भोजन किया तथा विश्राम कर लोगों से सम्पर्क साधा।

इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने उनसे मुलाकात की तथा राज्य के हालात से उन्हें परिचित कराया। श्रीमती जोशी ने बताया कि टीम अन्ना के कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किए जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों में क्या परिवर्तन हुए। इस दौरान उन्होंने गांववालों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने दलितों से महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के बारे में पूछा किया उन्हें मजदूरी कितनी मिलती है।

इस दौरान उन्होंने सॢकट हाऊस में बुंदेलखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी चर्चा के क्रम में बुंदेलखंड में पार्टी की स्थिति के बारे में भी बातचीत की। पिछले जुलाई में गौतमबुद्धनगर के भट्टा पारसौल से अलीगढ़ तक की एक सौ किलोमीटर के बाद राहुल गांधी का राज्य में यह पहला दौरा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के एजेंडे में बुंदेलखंड को सबसे ऊपर रखा है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी अगले महीने से पूरे राज्य का दौरा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+